फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid prayers with Aqidat, Eid festival celebrated in homes

अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, घरों में मनाया ईद का पर्व

Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers with Aqidat, Eid festival celebrated in homes
मऊ। जिले भर में उल्लास के साथ शुक्रवार को ईद मनाई गई। कोरोना गाइडलाइन के तहत मस्जिदों और ईदगाहों में सिर्फ पांच-पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लोगों ने अपने-अपने घरों में ईद की नजाम अदा किया और पास पड़ोस में खुशियां बांटीं। लोगों ने वाट्सएप, फेसबुक के जरिये मित्रों और संबंधियों को ईद की बधाई दी। इसके अलावा लोगों ने फोन कर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम चांद का दीदार होने पर हेलाल कमेटी की ओर से शुक्रवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी गई थी। तभी से ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया जो शुक्रवार को भी पूरे दिन तक चलता रहा। लोगों खासकर महिलाओं ने अपने घरों पर पूरी रात ईद मनाने की तैयारियां कीं। महिलाओं ने सेवई और अन्य मीठे पकवान बनाये। सुबह नहा धोकर ईद की नमाज की तैयारियों में जुट गए। कोविड गाइड लाइन के अनुसार सभी मसजिदों और ईदगाहों में पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा किया। शेष सभी लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा किया। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पड़ोस के गरीब परिवारों को उपहार वितरित किए।
विज्ञापन

मधुबन : क्षेत्र के दरगाह, बीबीपुर, दुबारी, सूरजपुर, मर्यादपुर, फतेहपुर आदि गांवों में सादगी के साथ ईद मनाई गई। नगर पंचायत घोसी सहित ग्रामीण अंचलों में ईद उत्साह के साथ मनाई गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मस्जिदों में पांच पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों एक दूसरे से गले मिलकर ख़ुशी का इजहार किया और बधाइयां दीं। घोसी क्षेत्र के कई गांवों में बरलेवी समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को ही ईद मना ली थी। लेकिन अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को अपने अपने घरों एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद खुशी के साथ ईद का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों और ईदगाहों के पास रही सुरक्षा व्यवस्था
मऊ। ईद के मद्देनजर जिले के सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस अधिकारियों ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मस्जिदों और ईदगाहों में सिर्फ पांच-पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। पुलिस ने इस दौरान भीड़ नहीं लगने दिया। मधुबन सुबह से ही तहसील क्षेत्र के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पुलिस का पहरा रहा ताकि कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed