फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid brings a buzz to markets, with Pathani suits, Lucknowi kurtas and Aligarhi pyjamas a craze.

Mau News: ईद पर बाजारों में रौनक, पठानी सूट, लखनवी कुर्ते और अलीगढ़ी पायजामे का क्रेज

Sun, 15 Mar 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eid brings a buzz to markets, with Pathani suits, Lucknowi kurtas and Aligarhi pyjamas a craze.
ईद-उल-फितर के त्योहार में अब महज एक सप्ताह शेष रह गया है ऐसे में शहर के बाजारों में रौनक परवान चढ़ने लगी है। दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार भी युवाओं की पहली पसंद लखनवी कुर्ता और चूड़ीदार व अलीगढ़ी पायजामा बना हुआ है।
विज्ञापन

ईद त्योहार पर अधिकांश लोग कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट ही पहनते हैं। शहर में कुर्ता-पायजामों की दुकानें सज गई हैं। शोरूम से लेकर फुटपाथों तक कुर्ता-पायजामों की बिक्री जोरों पर हो रही है।
विज्ञापन

नगर के सिंधी कालोनी कटरे के कपड़े के दुकानदार इफ्तखार अहमद और जावेद खान ने बताया कि बाजार में रंगीन कुर्ते भी मौजूद हैं लेकिन अधिकतर लोग चिकन का सफेद कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सितारावाला, लखनवी चिकन कुर्ते की अधिक मांग है। टेरीकॉट और कॉटन के कुर्ते भी खरीदे जा रहे हैं। बाजार में 300 से 1200 तक के कुर्ते उपलब्ध हैं। शोरूम में हाथ की बारीक कढ़ाई वाले डिजाइनर कुर्तों की कीमत 2500 से लेकर 15,000 तक जा रही है।
सदर बाजार के टेलर सोनू ने बताया कि बाजार में कपड़ों की मांग का असर सीधे टेलरों की दुकानों पर दिख रहा है। दुकानदार काम के दबाव को देखते हुए अब नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया गया है। त्योहार के दिन नजदीक हैं ऐसे में समय पर डिलीवरी देना सबसे बड़ी चुनौती है।

बाजार में बढ़ी कढ़ाईदार टोपियों की धमक
बाजार में कढ़ाईदार टोपियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कश्मीरी कसीदाकारी से लेकर लखनवी चिकनकारी और आधुनिक फ्यूजन डिजाइन वाली टोपियों से बाजार गुलजार हैं। इस साल मशीन से बनी टोपियों के बजाय हाथ से की गई बारीक कढ़ाई वाली टोपियों की मांग में 40 से 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। युवा वर्ग को लखनवी जरदोजी और बारीक चिकनकारी वाली टोपियां अधिक पसंद आ रही हैं। बाजार में साधारण टोपी 20 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक बिक रही है जबकि विशेष मांग पर तैयार की गई कढ़ाईदार टोपियां 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed