फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Efforts to bring children to school in uniform intensified

बच्चों को यूनिफार्म में स्कूल लाने की कवायद तेज

Tue, 14 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Efforts to bring children to school in uniform intensified
परिषदीय विद्यालय खुलने में चंद दिन ही शेष हैं। इसको लेकर बच्चों को यूनिफार्म में स्कूल लाने के लिए विभागीय कवायद तेज हो गई है। प्रत्येक छात्र यूनिफार्म में ही स्कूल आए। इसके लिए उनके अभिभावकों के खाते में रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की राशि का सत्यापन कराने का फरमान जारी किया है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1,67651 बच्चे अध्ययनरत हैं। 16 जून से विद्यालय खुलेंगे, लेकिन विभाग की तरफ से शत प्रतिशत बच्चों को यूनिफार्म में स्कूल लाने की कवायद तेज हो गई है। शासन की तरफ से आदेश दिया गया है कि प्रत्येक छात्र यूनिफार्म में ही स्कूल आए । इसके लिए उनके अभिभावकों के खाते में रुपये भेजे जा चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो शिक्षक तथा अधिकारी गांव स्तर पर बच्चों के अभिभावकों को यूनिफार्म में भेजने के लिए जागरूक किया जाएगा। 16 से 25 जून तक ब्लॉक स्तर पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की बैठक होगी । इसमें स्कूल की स्पोर्टिव सुपरविजन की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 30 जून तक शिक्षक संकुल की बैठक होगी। इसमें अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शिक्षा के लिए संचालित शारदा पोर्टल व विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की समवेशी शिक्षा के लिए संचालित समर्थ ऐप पर सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल खुलने से पहले डीबीटी का सत्यापन पूरा कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। शत प्रतिशत छात्र यूनिफार्म मेें विद्यालय आएं। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संतोष कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed