फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Efforts initiated to create a safe route to Haldharpur station; DRM issues directives for action.

Mau News: हलधरपुर स्टेशन तक सुरक्षित मार्ग बनाने की कवायद शुरू, डीआरएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 06 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Efforts initiated to create a safe route to Haldharpur station; DRM issues directives for action.
हलधरपुर रेलवे स्टेशन से 800 मीटर मार्ग को बनाया जाएगा।
रतनपुरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने हलधरपुर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों के सुरक्षित आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू कर दी है। अमर उजाला में एक अगस्त को प्रकाशित खबर के बाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह कार्रवाई सामाजिक जनचिंतक निसार अहमद द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए मुद्दे के संज्ञान में आने के बाद की गई है। रेलवे क्रॉसिंग संख्या 27-बी से हलधरपुर रेलवे स्टेशन तक करीब 800 मीटर लंबा संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

मार्ग के निर्माण के बाद स्टेशन के उत्तर दिशा से आने वाले यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर स्टेशन तक पहुंचने की मजबूरी से राहत मिलेगी। इससे यात्रियों का आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलधरपुर रेलवे स्टेशन तक सुरक्षित पहुंच का मुद्दा लंबे समय से स्थानीय लोगों और यात्रियों की प्रमुख मांग रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया था। अब रेलवे प्रशासन की पहल से वर्षों से लंबित इस जनहित के मुद्दे के समाधान की उम्मीद जगी है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि संपर्क मार्ग बनने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी और आमजन को आवागमन में अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed