फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Efforts bear fruit: Railway underpass to be built in Pipridih; 30,000 people to get relief.

Mau News: संघर्ष का मिला परिणाम, पिपरीडीह में बनेगा रेलवे अंडरपास, 30 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 02 Aug 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Efforts bear fruit: Railway underpass to be built in Pipridih; 30,000 people to get relief.
पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी राकेश गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत- स्वयं - फोटो : सांकेतिक
मऊ। दो चुनावों के बहिष्कार, छह माह तक चले धरने और कई बार किए गए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के बाद आखिरकार पिपरीडीह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की राह पर है। रेलवे बोर्ड ने पिपरीडीह में बंद समपार संख्या-6ए पर अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे आसपास के गांवों के करीब 30 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे से अंडरपास निर्माण की स्वीकृति का पत्र लेकर पहुंचे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता का रविवार को पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राकेश कुमार ने बताया कि वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक को सितंबर 2021 में बंद कर दिया गया था। इससे पिपरीडीह, हासपुर, मड़ईया, फुलवरिया, नई बस्ती सहित आसपास के गांवों की करीब 30 हजार आबादी बाजार और अन्य आवश्यक सुविधाओं से प्रभावित हो गई थी। ग्रामीणों को बाजार और पशु अस्पताल तक पहुंचने के लिए छह से आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार किया था। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले लगातार छह माह तक धरना दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने दिन-रात कीर्तन भी किया और रेलवे अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ आयोजित किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद दिसंबर 2025 में पिपरीडीह निवासी और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने 17 जुलाई को अंडरपास निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी। इसके लिए 7 करोड़ 45 लाख 14 हजार 628 रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। रेलवे की तकनीकी टीम ने सर्वे के लिए नक्शा भी तैयार कर लिया है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन माह के भीतर सर्वे पूरा कर निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा।
उन्होंने अदालत के समक्ष ग्रामीणों की समस्या को विस्तार से रखा था। स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मऊ के जिलाध्यक्ष अजय साहू, वैश्य समाज महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल, अर्चना बर्नवाल, अमित सिंह, आनंद सिंह गुड्डू, गिरीश बर्नवाल, रजापत राम, अंबिका यादव, अंकित राम और रामजीत चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

वर्जन
पिपरीडीह में रेलवे अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके लिए लगभग 7.45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। तीन माह के अंदर एजेंसी नामित कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - हिमांशु राव, मुख्य प्रचार निरीक्षक, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed