फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effect of heat : high fever, headache with increased vomiting and diarrhea patients

गर्मी का असर : तेज बुखार, सिरदर्द के साथ बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज

Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Effect of heat : high fever, headache with increased vomiting and diarrhea patients
मऊ। अप्रैल माह में ही मई-जून माह की तरह पड़ रही गर्मी के चलते उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारियों के रोगियों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इस समय गर्मी के चलते इन दिनों उल्टी-दस्त के रोगी बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ही नहीं बल्कि जिले के दसों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों अलावा 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अस्पताल में डिहाइड्रेशन से लेकर उल्टी, सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द, डायरिया की परेशानी लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें से कुछ को इमरजेंसी में भी उपचार के लिए लाया जा रहा है। गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। चिकित्सकों की माने तो उच्च तापमान बढ़ जाने पर खाद्य पदार्थ जल्दी दूषित हो जाते हैं। वहीं इस समय प्यास बुझाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले ज्यादा शीतल पेय पदार्थों के कारण गले में संक्रमण हो जाता है। वहीं तेज धूप में निकलने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर अनिल कुमार का कहना है कि गर्मी सीजन में रोगियों की संख्या बढ़ती है, लेकिन इस बार गर्मी के तेवर अप्रैल में ही बहुत तेज हो गए हैं। बताया कि आने वाले मरीजों में 20 फीसदी उल्टी-दस्त के मरीज है। सुझाव देते हुए कहा कि गर्मी के साथ बीमारी से बचाव के लिए घर पर बने ओआरएस का प्रयोग करें। दूषित और बासी खान पान का सेवन से परहेज करें, तेज धूप में सिर ढंक कर निकलें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed