{"_id":"5b6c760e4f1c1be2588b5e41","slug":"educators-protest-against-old-station-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेशन बहाली को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेशन बहाली को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन
mau
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teacher Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि हम किसी भी दशा में पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेंगे। इसका कोई विकल्प हमें स्वीकार नहीं है। रामाश्रय यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक और अधिकार है। इसे सरकार को देना ही होगा। पेंशन हमारी बुढ़ापे की लाठी है। सरकार इसे खत्म करके चैन से नहीं रह सकती। उन्होंने संगठन के कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगमी 29 से 31 अगस्त तक शिक्षक, अधिकारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे।
उसके बाद आठ अक्तूबर को लखनऊ में विशाल रैली तथा 25 से 27 अक्तूब तक महा हड़ताल होगी। हम सब मिलकर इस संघर्ष को सफलता तक पहुंचाएंगे। चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि लंबी सेवा के पश्चात सरकार द्वारा कर्मचारी शिक्षकों को पेंशन न देना अन्याय है। संगठन अपनी एकता के बल पर अपना खोया हुआ पुरानी पेंशन अवश्य प्राप्त करेंगे।
धरने को पीएन सिंह, अंजनी सिंह, शशिभूषण राय, भारतभूषण सिंह, धीरेंद्र राय, रमाकांत यादव, दिनेश गुप्त, रामकेर यादव, अनिल कुमार, सतीश चंद्र यादव, राजेश कुमार, श्रीकृष्ण, नदीम अख्तर आदि ने संबोधित किया।