फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Education school will be near school

घर के नजदीक स्कूल में पढ़ाएंगे शिक्षामित्र

Sun, 05 Aug 2018 11:24 PM IST
mau
mau Updated Sun, 05 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Education school will be near school
Education
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में समायोजन के बाद तैनात शिक्षामित्रों को  उनके मूल विद्यालय पर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षामित्रों से विकल्प मांगा गया था। बीएसए ने जांच पड़ताल कर 1063 शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय पर भेजने के आदेश पर मुहर लगाई है। नई व्यवस्था से शिक्षामित्रों को घर के पास ही स्कूल में पढ़ाने का मौका मिलेेगा। इससे शिक्षामित्रों में खुशी है।
विज्ञापन

   
 जिले के 1060  प्राथमिक विद्यालयों में 1707 शिक्षामित्रों की तैनाती की गई थी। सपा शासनकाल में दो चरणों में लगभग 1350 शिक्षामित्रों  को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन कर जिले के विभिन्न ब्लाकों के विद्यालयों पर तैनात किया गया था। शासन से शिक्षामित्रों को शिक्षकों के समान वेतन दिया जाने लगा था। सुप्रीमकोर्ट के निर्णय के बाद इनकी नौकरी खत्म कर दी गई थी।
विज्ञापन


ऐसी तमाम अड़चनों की बाधा पार करते हुए मौजूदा समय में दूसरे ब्लाकों के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र10 हजार रूपये की मानदेय पर  नौकरी कर रहे हैं। कम मानदेय पर काफी दूरी पर स्थित विद्यालयों में अध्यापन कार्य करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए शिक्षामित्रों ने विभागीय अधिकारियों के साथ शासन से गुहार लगाई थी। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्रों से विकल्प मांगा था। जांच पड़ताल के बाद बीएसए ने 1063 शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय या सुविधानुसार विद्यालयों पर भेजने के आदेश पर मुहर लगा दी है। मूल विद्यालय या सुविधा के अनुसार विद्यालय मिलने से शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों तथा शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि देर से ही सही लेकिन सरकार ने निर्णय लिया। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव का कहना है कि समायोजन के बाद शिक्षामित्रों को घर से 40 से 45 किमी दूर विद्यालयों पर तैनाती कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कम मानदेय पर अध्यापन कार्य मुश्किल हो रहा था। शासन से लड़ी जा रही लड़ाई का एक राहत भरा कदम है। लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed