{"_id":"68408cb034893ab6aa09374c","slug":"eco-club-will-be-formed-in-17-government-secondary-schools-mau-news-c-295-1-svns1028-128819-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले के 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गठित होगा इको क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले के 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गठित होगा इको क्लब
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।
जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। केंद्र सरकार की तरफ से मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत इको क्लब फॉर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, एक शिक्षक के साथ ही कक्षा नौ, दस का एक-एक विद्यार्थी शामिल होगा। अधिकारियों की माने तो ईको क्लब के गठन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ाना, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। वहीं पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करने के साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों में लगाए गए वनस्पतियों की पहचान क्यूआर कोड के माध्यम से की जाएगी। क्यूआर कोड के माध्यम से पहचाने गए वनस्पतियों का अभिलेखीकरण किया जाएगा। विद्यालय परिसर में वनस्पति उपलब्ध न होने की दशा में नजदीकी पार्क,बगीचे आदि का उपयोग किया जाएगा। ईको क्लब के गठन के लिए विद्यालयों को 25 हजार रुपये तक देने का प्रावधान किया गया है। इको क्लब की गतिविधियों को मिशन लाइफ पोर्टल htpl//ecoclubs.education.gov पर अपलोड किया जाएगा। बच्चों को पेड़ लगाना, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संरक्षण और बागवानी के प्रति जोड़ा जाएगा। इससे बच्चों को एक-दूसरे का सहयोग करने और अधिक से अधिक सीखने का मौका मिलेगा।
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों में ईको क्लब के गठन के निर्देश दिए गए हैं। इससे ज्ञान वृद्धि के साथ पर्यावरण के प्रति बच्चों का जुड़ाव बढ़ेगा और उन्हें अधिक से अधिक सीखने का मौका मिलेगा।