फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eastern 's roads will be renewed

पूर्वांचल की सड़कें भी चकाचक होंगी

Mon, 31 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 31 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eastern 's roads will be renewed
मऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे खराब हाल सड़क और बिजली का बताया जाता है, लेकिन जल्द यूपी ही नहीं पूर्वांचल की भी सड़कें चकाचक होंगी।
विज्ञापन



इसके लिए विशेष पैकेज का प्रावधान किया जाएगा। लखनऊ से दिल्ली तक सड़क बन रही है। यह प्रदेश की सबसे अच्छी सड़क होगी। मेरी कोशिश है कि पूरे प्रदेश में ऐसी ही सड़क बने।
विज्ञापन



वे सोमवार की दोपहर मऊ के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों झारखंडेय राय और जय बहादुर सिंह की मूर्तियों के अनावरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि प्रदेश बिजली की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन मैं इसके समाधान के प्रयास में लगा हूं। कई शहरों में काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 16 तथा शहरी क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली मिले। तीन हजार मेगावाट बिजली खरीदने का इंतजाम किया जा चुका है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हैरत की बात है कि केंद्र में दो बड़े दल जमीन के अधिग्रहण के लिए लड़ रहे हैं, जबकि हमारे यूपी के किसान स्वेच्छा से कहते हैं कि यदि विकास हो तो हम अपनी जमीन देने को तैयार हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश में पीने का पानी मुफ्त देने की घोषणा होती है तो यह बड़ी खबर बनती है,


 जबकि हमने गंभीर रोगों का मुफ्त इलाज, किसानों को नहरों से मुफ्त पानी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया है। ऐसा देश के किसी भी प्रदेश में नहीं है। समाजवादी एबुंलेंस की बेहतर सेवा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उतनी ही रफ्तार से पुलिस के पंहुचने का भी इंतजाम किया जा रहा है।


इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही चार हजार गाडि़यां खरीदेगी. जिस पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। 100 नंबर डायल करने पर एंबुलेंस सेवा की तरह पुलिस भी हमारी सुरक्षा में तत्पर रहेगी। सुरक्षा का ऐसा इंतजाम यूपी में पहली बार होगा।



अखिलेश यादव ने कहा कि आज कई प्रदेशों में गन्ने की खरीद और उसके भुगतान के लिए हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार आजमगढ में सबसे बेहतरीन और आधुनिक चीनी मिल का निर्माण करा रही है। इसका लाभ नि:संदेह मऊ के किसानों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता था कि गरीब महिलाओं को साड़ी दूं, लेकिन मुझपर कोई तोहमत न लगे, इसलिए मैंने समाजवादी पेंशन की शुरुआत की। इस धनराशि को महिलाएं चाहें तो अपने अन्य किसी जरूरी काम में खर्च कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed