फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   earthquake in the city

भागो! भूकंप आया..आैर मची अफरातफरी

Sat, 25 Apr 2015 11:56 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
earthquake in the city
देश के अन्य हिस्सों की तरह दोपहर 11.40 पर हर तरफ से एक ही आवाज आई भागो! भूकंप आया। फिर क्या था लोग घरों, दूकानों, आफिस, विद्यालयों से सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगाते दिखे।
विज्ञापन



इस झटके से लोग उबरे ही थे कि 12.21 पर फिर से भूकंप का झटका आया। इससे लोग दहल गए। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को भूकंप के दो जोरदार झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन



 इससे नगर की कई  प्रमुख इमारतों में दरारें पड़ गईं। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में कच्चा मकान ढह गया। मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह गांव में एक भवन की छत पर बना कक्ष गिर गया। जबकि इसी थाना क्षेत्र के बैरकंटा गांव में एक कटरैन गिर जाने से पशु दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूकंप का पहला झटका पूर्वाह्न लगभग 11.40 से 11.50 के बीच कई चरणों में आया। दूसरा झटका 12.14 से 12.21 के बीच महसूस किया गया। झटके लगने पर बाइक, स्कूटर सहित दुपहिया वाहनों से यात्रा कर रहे कई लोग अपने वाहन को ही चेक करने लगे।

 इस बीच मोबाइल सेवा ठप हो जाने से लोग काफी देर तक परेशान रहे। जनपद में कई चरणों में भूकंप का झटका आने के बाद सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानों में कामकाज बाधित रहा।


अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकलकर परिवारीजन, मित्रों, परिचितों, रिश्तेदारों से कुशलक्षेम पूछने के लिए परेशान हो गए। इस दौरान मोबाइल ट्रैफिक बढ़ जाने से लोग के फोन भी नहीं मिल रहे थे।


 नगर के सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग, सदर चौक, शाही कटरा, सिंधी कालोनी सहित कई इमारतों की दीवारों में दरार पड़ गईं। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों, कालेजों में छुट्टी कर दी गई। गांवों में भी लोग अपने-अपने घरों से निकलकर काफी देर तक बाहर बैठे रहे।


दुबारी संवाददाता के अनुसार शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी गांव के बैरकंटा पुरवा निवासी गोरख चौहान अपने कटरैन में भैंस सहित अन्य पशुओं को बांधे था।


 इसी बीच भूकंप के झटके से कटरैन सहित दीवार ढह गई। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर निकाला। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के सुवाह गांव निवासी निहोरा अपने छत पर सीढ़ी वाले जगह पर एक कक्ष बनवाए था। भूकंप से कक्ष धराशायी हो गया।


 रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसी बीच हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी राजेंद्र खरवार का कच्चा मकान ढह गया।


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गृहस्थी के सामानों को बाहर निकाला।   मधुबन संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित विभिन्न इलाकों में भूकंप के दो जोरदार झटके महसूस किए गए। बैंकों, सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों, घरों तथा निजी प्रतिष्ठानों में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए।


पिपरीडीह  क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भूकंप के दो जोरदार झटके महसूस किए गए। घरों व दूकानों, बैंकों से बाहर निकलकर काफी देर तक लोग बाहर बैठे रहे। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार शनिवार की दोपहर  भूकंप से क्षेत्र में दहशत फै ल गई। इससे क्षेत्र के सभी स्कूल व कालेज बंद कर दिए गए।


मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के ग्रामीण बैंक के पास स्थित एक मकान की दीवार भूकंप से फट गई। खैराबाद के प्राथमिक भवन की मुख्य दीवार फटने से स्कूल में हड़कंप मच गया। दोहरीघाट। नगर क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण अंचलों में भूकंप के झटके आने से दहशत का माहौल रहा।



भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों, दुकानों से बाहर निकल आए। पुरुष व महिलाएं नदी के किनारे चले गए।


 इसी बीच दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव निवासी हरिशरण राय व युद्धिष्ठर राय के कच्चे मकान का कुछ हिस्सा गिर गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल रहा। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी गांव निवासी श्याम बिहारी के कटरैन की दीवार ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed