{"_id":"5fbfc6928ebc3e9bdd1f7fe3","slug":"e-rickshaw-seized-of-accused-of-opposing-caa-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में सीएए का विरोध करने के आरोपी का ई-रिक्शा जब्त, 16 दिसंबर 2019 को हुई थी आगजनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में सीएए का विरोध करने के आरोपी का ई-रिक्शा जब्त, 16 दिसंबर 2019 को हुई थी आगजनी
Thu, 26 Nov 2020 08:45 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Nov 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ पुलिस ने सीएए के विरोध के दौरान हिंसक घटनाओं में शामिल और गैंगेस्टर में नामजद व्यक्ति का ई-रिक्शा गुरुवार को जब्त कर लिया। इसकी कीमत एक लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सीएए हिंसा में शामिल और गैंगेस्टर में नामजद वहाव का ई-रिक्शा जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि वहाव ने अपराध के जरिए कमाई गई संपत्ति से ई-रिक्शा खरीदा है। अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने बताया कि वाहन गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त किया गया। तीन सितंबर को वहाव का राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा में चालान किया गया था।
विज्ञापन
तोड़फोड़ कर हुई थी आगजनी
16 दिसंबर 2019 को दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर भीड़ ने तोड़फोड़ कर आगजनी की थी। इस संबंध में दक्षिणटोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान चिह्नित आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों में वहाव भी शामिल है। बाद में पुलिस ने वहाव का गैंगस्टर में चालान कर दिया।
विज्ञापन