फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   During repair lineman under current

मरम्मत के दौरान लाइनमैन को लगा करेंट

Sun, 11 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 11 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
During repair lineman under current
 कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार गांव में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान ही बिजली आपूर्ति बहाल होने से संविदा कर्मचारी को करेंट लग गया। जिससे वह नीचे गिर कर घायल हो गया।
विज्ञापन



 इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे गांव के वनगांवा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर अपराह्न लगभग ढाई बजे मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी घोसी जगदंबा सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन



क्षेत्र के खत्रीपार गांव का ट्रांसफार्मर जला हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर बिजली विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई। टड़ियांव निवासी 25 वर्षीय संविदा विद्युतकर्मी वीरेंद्र कुमार सबस्टेशन घोसी से शटडाउन लेकर खत्रीपार जाकर खंभे पर चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे वीरेंद्र करेंट लगने से खंभे से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम प्रधान कलिका चौहान ने ग्रामीणों की सहायता से उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। घटना से गुस्साए खत्रीपार वनगांवा और लाला की छावनि के ग्रामीणों ने राष्ट्रीराजमार्ग को जाम कर दिया।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शटडाउन लेने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल करना बिजलीकर्मियों तथा अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए को दर्शाता है। अधिकारियों के लापरवाही का खामियाजा हम ग्रामीणों को भी भुगतना पड़ता है।



 प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी लापरवाह अधिकारियों  व बिजलीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम घोसी जगदंबा सिंह ने जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वहीं, शट डाउन के बाद भी विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बहाल देने के मामले में जेई पृथ्वीनाथ का कहना है कि टीम गठित कर दी गई है। जांच में दोषी पाए वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed