फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Durga idols will be consecrated in 357 pandals today

Mau News: 357 पंडालों में आज होगी दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 19 Oct 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Durga idols will be consecrated in 357 pandals today
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के 357 दुर्गा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को होगी। देर शाम तक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। समितियों के पदाधिकारी पंडाल को सजाने संवारने में लगे रहे। जिले के विभिन्न इलाकों में 357 दुुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होगी।
विज्ञापन

पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की कवायद के बाद नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। शुक्रवार को विधि विधान से प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद पंडालों में पूजा प्रारंभ हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके पूर्व शांति कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। पंडालों के रख-रखाव सहित व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

थानावार स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर नजर डालें तो शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबादगोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर में 30 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों पर पहले ही शांति कमेटी की बैठक कर समितियों के अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मयंक मद्धेशिया का कहना है कि जिले के अधिकांश दुर्गा पंडालों में शुक्रवार को पट खुलेंगे। जबकि कई दुर्गा पंडालों में शनिवार को पट खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed