फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Durga idols to be installed at 357 places

दुर्गा प्रतिमाएं 357 स्थानों पर स्थापित होंगी

Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Durga idols to be installed at 357 places
मऊ। जिले के 357 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। हालांकि इस बार प्रतिमा और पंडाल का आकार पहले की तुलना में कम होगा। साथ कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। इन्हें ध्यान में रखते हुए पूज समितियों ने पंडाल निर्माण करने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में 11 अक्तूबर को दुर्गा पंडालों में विधि विधान से प्रतिमाएं स्थापित होंगी। कई समितियों की तरफ से पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी में 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबादगोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर मेें 30 सहित जिले में 357 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। प्रशासन की तरफ से कोविड गाइडलाइन के तहत प्रतिमाओं तथा पंडालों के आकार कम करने का फरमान जारी किया है। दुर्गा पूजा समिति के जिलाध्यक्ष श्याम करन राय ने बताया कि प्रशासन की तरफ से पंडालों तथा प्रतिमाओं की ऊंचाई के संबंध में स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। केवल छोटी प्रतिमाओं की स्थापना के लिए कहा गया है। समिति के महामंत्री मयंक मद्धेशिया ने कहा कि गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed