फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Durga idols immersed amidst cheers

जयकारों के बीच दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Durga idols immersed amidst cheers
नगर के भीटी स्थित तमसा नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करते समिति के सदस्य।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र की समाप्ति के साथ ही बुधवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान विसर्जन जुलूस में शामिल भक्त ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए चल रहे थे। जुलूस भीटी स्थित तमसा तट पर समाप्त हुआ। साथ ही प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। नगर में दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में निकले जुूलस में 51 प्रतिमाएं शामिल रहीं। जुलूस बाईपास रोडवेज होते हुए मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, बल्लीपुरा, संस्कृत पाठशाला, राजपुताना, घास बाजार, गोला बाजार, सदर चौक, रौजा बाजार, सिंधी कालोनी, बाल निकेतन मोड़, अंधा मोड़ और भीटी होते हुए तमसा तट पर समाप्त हुआ। यहां प्रतिमाओं को विधि विधान से तमसा नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान भक्तगण जयकारा लगाते रहे। इससे पूर्व रावण वध लीला के बाद पहुंचे भगवान श्रीराम ने सीता और लक्ष्मण के अलावा वानरी सेना के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन किया और जुलूस को विसर्जन के लिए रवाना किया। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के साथ ही तमसा तट पर भी पुलिस की व्यापक तैनाती की गई थी। उधर, ग्रामीण इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को भी जयकारों के बीच िविसर्जित किया गया। फूलमालाओं से सजे रथों पर रखी प्रतिमाओं के जुलूस को देखने के लिए भक्तों का मजमा लगा रहा। इंदारा : बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने बड़े ही धूमधाम से विसर्जन कर सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के इंदारा गांव, कसारा, रइसा, ब्राह्मणपुरा, इंदारा बाजार, अदरी नगर पंचायत के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई समितियों की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का तमसा नदी में विसर्जन किया। बाल दुर्गा पूजा समिति इंदारा की ओर से भव्य शोभायात्रा व झांकी निकाली गई, जिसमें सभी सुमदाय के साथ ही आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। शोभायात्रा इंदारा, अदरी के मार्गो से होते हुए तमसा घाट पहुंची। जहां ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा की प्रतिमा का नदी में विसर्जन किया। इस दौरान सुनील सिंह संजय पाण्डेय, दयाशंकर सिंह, सोनू यादव, राजेश, वृजबिहारी सिंह, सुनील गुप्ता, हर्षित सिंह, शिवम, संदीप, अनुराग, चंदन, आदि उपस्थित थे। दोहरीघाट : उत्तर वाहनीं मां सरयू की पावन जल धारा में वैदिक मंत्रों के साथ आरती कर जयकारों के साथ दर्जनों दुर्गा प्रतिमाओं का सरयू नदी में विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय तहसीलदार घोसी उमेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष हरि शंकर सिंह आदि नदी तट पर सतर्क रहे। दूर-दराज से आने वाली प्रतिमाओं का नदी की धारा में विसर्जन करने के लिए प्रशिक्षित लोगों को तैयार किया गया था। सभी प्रतिमाओं को राम घाट पर क्रमबद्ध तरीके से ले जाकर नदी की धारा में विसर्जन कराया जा रहा था।विसर्जन का दूसरे दिन एक दर्जन से ऊपर प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। मऊ जनपद और आजमगढ़ जनपद की प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा तक चलता रहेगा।

नगर के भीटी स्थित तमसा नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने ले जाते समिति के सदस्य।संवाद

नगर के भीटी स्थित तमसा नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने ले जाते समिति के सदस्य।संवाद- फोटो : MAU

नगर में विसर्जन जुलूस में शामिल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं।संवा

नगर में विसर्जन जुलूस में शामिल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं।संवा- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed