{"_id":"5da2198f8ebc3e013d653145","slug":"duplicate-sonpapadi-caught-mau-news-vns488699650","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ क्विंटल नकली सोनपापड़ी पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ क्विंटल नकली सोनपापड़ी पकड़ी गई
विज्ञापन
फतेहपुर मण्डाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर में शनिवार को चेकिंग के दौरान एक मारुति वैन में ले जाई जा रही डेढ़ कुंतल सोनपापड़ी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पकड़ ली। सोनपापड़ी का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
मर्यादपुर बाजार में शनिवार दोपहर में खाद सुरक्षा अधिकारी रामानंद टीम के साथ रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मधुबन की तरफ से आ रही मारुति वैन में पैकेट लदे दिखाई पड़े। वाहन को रोकने का प्रयास किया गया पर चालक वाहन लेकर भाग निकला। उन्होंने वैन का पीछा कर उसे मर्यादपुर बाजार के लखनोर मोड़ पर रोक लिया। चेकिंग में उसमें पांच किलो के पैकेटों में सोनपापड़ी भरी मिली। वाहन चालक विनोद कुमार सिंह सदर कोतवाली आजमगढ़ का निवासी था। विभागीय अधिकारी लिखापढ़ी कर रहे थे कि चालक मौका पाकर वाहन सहित फरार हो गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामानंद ने बताया कि पकड़ी गई सोनपापड़ी मिलावटी प्रतीत हो रही है ,नमूना जांच के लिए भेजा गया है।