फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dumper hits motorcycle; young man's arm severed.

Mau News: बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, युवक का हाथ कटा

Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits motorcycle; young man's arm severed.
घर में बाबा के निधन के बाद ब्रह्मभोज की तैयारी चल रही थी। परिवार अभी अपनों को खोने का गम भुला भी नहीं पाया था कि रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने एक और गहरा जख्म दे दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम गांव निवासी दो सगे भाई रविवार की सुबह डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बड़े भाई सौरभ राम (22) का दाहिना हाथ कटकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि छोटा भाई आर्यन (17) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रवि राम ने बताया कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे के करीब उनका बेटा सौरभ अपने छोटे भाई आर्यन के साथ बाइक से बकवल स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर लेने जा रहे थे। अभी वह ताजोपुर स्थित सिंधी कुटी के पास पहुंचे थे कि एक बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सौरभ का दाहिना हाथ कटकर सड़क किनारे जा गिरा और आर्यन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रवि राम ने बताया कि उनके पिता सर्वजीत राम का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। आगामी 17 अक्तूबर को उनका ब्रह्मभोज होना है। वो दुबई में रहते हैं और परिवार में हुई मौत के बाद घर आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को थाने लाया गया है। पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed