फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to the trucks standing, the 30 feet road has shrunk to 20 feet

Mau News: ट्रकों के खड़े रहने से 30 फीट की सड़क सिकुड़ कर हुई 20 फीट

Fri, 06 Sep 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Due to the trucks standing, the 30 feet road has shrunk to 20 feet
शहर के मिर्जाहादीपुरा से मुंशीपुरा पुल तक सड़क किनारे बने नए नाले पर वाहन धुलाई सेंटरों और गैरेज वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। साथ ही आधी सड़क पर खड़े मालवाहक वाहनों और ट्रकों के चलते 30 फीट चौड़ी सड़क सिकुड़ कर 20 फीट रह गई है। वहीं बलिया मोड़ पर भीटी पुलिस चौकी के सामने शाम होते-होते सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। इसके चलते अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश नहीं रुक रहा है। दिन में ही शहर की सड़कों पर खड़े कर वाहन खाली किए जा रहे हैं। खाली करने के बाद दिनभर उन्हें वहीं खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

मिर्जाहादीपुरा से मुंशीपुरा फ्लाईओवर तक लकड़ी और कबाड़ के कई गोदाम हैं। साथ ही वाहन धुलाई सेंटर और रिपेयरिंग सेंटर भी है। लकड़ी और कबाड़ लोड और अनलोड करने के बाद ट्रकों को आधी सड़क पर खड़ा कर दिया जाता है। नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण के बाद जगह-जगह निकाली गई मिट्टी और बालू भी सड़क के किनारे ही छोड़ दिया गया है। आजमगढ़ तिराहे के पास दो ट्रक गिट्टियों का ढेर सड़क पर छोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं नगर पालिका द्वारा आजमगढ़ तिराहे पर सब्जी मंडी के पास शहर का कचरा इकट्ठा कर लिया जाता है। फिर वहां से दोपहर के 12 बजे तक कचरा उठाते रहते हैं। इस दौरान बड़ी बड़ी मशीने लगी होती हैं, जिससे दूसरे वाहनों को वहां से निकलने में परेशानी होती है। यही स्थिति शाम होते होते बलिया मोड़ पर हो जाती है। चारों तरफ लोडेड ट्रकों की लाइन लग जाती है। सहरोज मोड़ से नगर के गाजीपुर तिराहा तक लगने वाले जाम से बचने के लिए कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग अब धवरियासाथ बरलाई मार्ग या फोरलेन होते हुए मतलूपुर से शहर में प्रवेश करते हैं। लेकिन अब इधर भी खड़े वाहन दुर्घटनाओं का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed