फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to technical glitches, the building of the government college

Mau News: तकनीकी पेंच से राजकीय महाविद्यालय का भवन नहीं हो सका हैंडओवरहत्यारोपी के घर के सामने शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

Wed, 28 May 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to technical glitches, the building of the government college
जहानागंज (आजमगढ़)/मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के भतड़ी भरपुरा गांव निवासी अमित उर्फ लखेंद्र राजभर की हत्या के बाद बुधवार को परिजनों ने उनका शव हत्यारोपी के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन

परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसकी जानकारी मिलते ही जहानागंज, रानीपुर, मुबारकपुर और चिरैयाकोट थानों की पुलिस, पीएसी जवान, और सीओ सदर आस्था जायसवाल मौके पर पहुंचीं। चार घंटे बाद लोग पुलिस की बात को मानकर शव के अंतिम संस्कार को ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अमित की हत्या उनके मौसा के घर जहानागंज थाना क्षेत्र में हुई। 18 वर्षीय मौसेरे भाई रितेश ने कथित तौर पर पीछे से बांका मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। अमित दुबई में गैस कटर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के कारण एक साल से घर पर थे। वह अपनी मौसी के घर गया था, जहां यह घटना हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और जहानागंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हत्या के कारणों को लेकर क्षेत्र में आशनाई और पैसे के लेनदेन की चर्चाएं हैं। मृतक के दो बेटियां हैं और पत्नी गर्भवती है। परिजनों का कहना है कि हत्यारे की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और सीओ सदर आस्था जायसवाल भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद लोग शव के अंतिम संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed