{"_id":"695c00cd9bfd004e5e0be96d","slug":"due-to-negligence-in-paddy-procurement-the-center-was-locked-on-the-orders-of-the-district-magistrate-mau-news-c-189-1-svns1010-142002-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: धान खरीद में लापरवाही, डीएम के आदेश पर केंद्र पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: धान खरीद में लापरवाही, डीएम के आदेश पर केंद्र पर लगा ताला
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के खुरहट क्रय केंद्र पर धान खरीद को लेकर चल रही अनियमितताओं पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। खुरहट पंचायत भवन स्थित धान खरीद केंद्र पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर सोमवार को केंद्र पर ताला जड़ दिया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण और सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। खुरहट पंचायत भवन को किसानों के धान खरीद केंद्र के लिए यूपीएसएस का क्रय केंद्र खोला गया था, लेकिन हकीकत में यहां किसानों के बजाय मिलरों के माध्यम से धान की खरीद की जा रही थी। किसानों से सीधे धान मंगाकर खरीदने के बजाय बाहरी स्रोतों से लाए गए धान को पोर्टल पर दर्ज कर लिया जा रहा था, जिसकी शिकायत किसानों ने डीएम से किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सदर एसडीएम दिव्या ओझा ने खुरहट, अमड़ा, तेल्हरा समेत आधा दर्जन धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया था। खुरहट केंद्र पर पहुंचने पर एसडीएम को केंद्र पर एक भी धान का बोरा मौजूद नहीं मिला था, जबकि पोर्टल पर लगातार कई दिनों से धान खरीद दिखाई जा रही थी। न तो केंद्र प्रभारी मौके पर मिले और न ही कोई पल्लेदार मौजूद था। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र प्रभारी केवल कुछ देर के लिए आते थे और पहले से बुलाए गए किसानों का अंगूठा लगवाकर चले जाते थे।
एसडीएम दिव्या ओझा कि रिपोर्ट मिलते ही जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तलब किया और खुरहट धान खरीद केंद्र को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया। डीएम के आदेश के बाद केंद्र पर खरीदारी के कांटे बंद करा दिए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही आधा दर्जन अन्य केंद्रों पर वीडियो निगरानी और लेखपालों की तैनाती कर दी गई है, ताकि आगे किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। प्रशासन अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गया है।