{"_id":"69655315942b4f4b5a06bf3c","slug":"due-to-negligence-and-irregularities-the-ado-is-attached-to-the-panchayat-headquarters-mau-news-c-295-1-mau1002-139212-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लापरवाही और अनियमितता पर एडीओ पंचायत मुख्यालय से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लापरवाही और अनियमितता पर एडीओ पंचायत मुख्यालय से संबद्ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरा। स्थानीय विकास खंड पर तैनात एडीओ पंचायत राजकमल को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लापरवाही और अनियमितता के मामले में उन पर कार्रवाई की गई।
बीते दिनाें खंड विकास कार्यालय के उपस्थिति पंजिका में अपना नाम नहीं दर्ज करने और मनमाने तरीके से कार्यालय और डिस्पैच संचालित करने की शिकायत मिलने पर खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह ने एडीओ पंचायत राजकमल को समस्त बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा में अपना जवाब देने के लिए निर्देशित किया था। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद भी जवाब नहीं दिया। जिले के अधिकारी के निर्देश पर राजकमल को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय पर अग्रिम आदेश तक के लिए संबद्ध कर लिया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह बताया कि कार्य में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने से कार्रवाई की गई है।