{"_id":"5a81d81b4f1c1b4e588b8378","slug":"due-to-fake-ac-jm-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में फर्जी एसीजेएम को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में फर्जी एसीजेएम को दबोचा
mau news
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाने की पुलिस सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव से फर्जी एसीजेएम को पकड़ा। आरोपी ने पुलिस पर रौब गांठ कर वाहन आदि की सुविधा ली थी।
पकड़ा गया आरोपी सुनील कुमार मिश्रा निवासी इलाहाबाद जिले के आयपुर गांव का निवासी है। उसने रविवार को थानाध्यक्ष हलधरपुर को फोन कर खुद को मुकेश कुमार सिंह, एसीजेएम वाराणसी बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हलधरपुर के नसीराबाद गांव में उसकी रिश्तेदारी है। वह वहां सोमवार को पहुंचेगा। एसओ ने कथित एसीजेएम की सेवा में चौकी प्रभारी रतनपुरा को लगा दिया। सोमवार को चौकी प्रभारी ने कथित एसीजेएम को शाहगंज से बलिया पैसेंजर ट्रेन से रिसीव किया। इस दौरान एसीजेएम की सेवा में गाड़ी लगा दी गई। लेकिन बाद में पुलिस को युवक के एसीजेएम होने पर संदेह हुआ। इस पर चौकी प्रभारी रतनपुरा ने वाराणसी पता किया तो मालूम हुआ कि मुकेश सिंह का स्थानांतरण हो गया है। इस पर पुलिस का शक और पुख्ता हुआ। फिर पुलिस नसीराबाद में आरोपी का पता करने पहुंची। जहां उसने रिश्तेदारी बताई थी, वहां पूछने पर पता चला कि इस पोस्ट पर उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। इसी दौरान आरोपी झाड़ी में छिपा मिल गया। इसके बाद उसे चौकी पर लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह गुमराह करने लगा। उसके पास से दो नाम से एक ही फोटो की आईडी और चौबीस हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए। इस संबंध में सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।