फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to burning of UPS, power supply of Mau Junction stopped, information about trains was not available on the display board

Mau News: यूपीएस जलने से मऊ जंक्शन की बिजली सप्लाई ठप, डिस्प्ले बोर्ड पर नहीं मिली ट्रेनों की जानकारी

Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to burning of UPS, power supply of Mau Junction stopped, information about trains was not available on the display board
मऊ जंक्शन पर बंद डिस्पले। संवाद - फोटो : samvad
मऊ। फॉल्ट होने से सोमवार दोपहर मऊ जंक्शन के इंक्वायरी रूम में लगा यूपीएस जल गया। इससे जंक्शन पर बिजली सप्लाई बंद हो गई। डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम बंद हो गया था। डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल सकी। बिना यात्रियों की जानकारी के आठ ट्रेनें निकल गईं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को साढ़े चार बजे इसकी मरम्मत हुई।
विज्ञापन

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12.47 बजे से 3.15 बजे तक बिना यात्रियों की जानकारी के ही आठ ट्रेनें मऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म से गुजर गईं। यात्री टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करते रह गए। उधर, पूरा सिस्टम बंद होने के चलते रेलवे कर्मचारियों को भी ट्रेनों के आने जाने की जानकारी नहीं मिल पा रही थी, जिससे वह यात्रियों को सूचना दे सकें। मऊ जंक्शन पर डिस्प्ले बोर्ड और साउंड सिस्टम निरंतर चलाने के लिए इंक्वायरी रूम में ही बैटरी और यूपीएस सिस्टम लगाया गया है। कर्मचारी सोमवार दोपहर यात्रियों को ट्रेनों की आने जाने की जानकारी दे रहे थे। तभी 12.47 बजे अचानक यूपीएस से धुआं निकलने लगा। पूरा सिस्टम बंद हो गया। कर्मचारियों ने वहां से भागकर जान बचाई। रेलवे की तकनीकी विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दोपहर 3.15 बजे तक फॉल्ट ठीक नहीं हुआ था। करीब आठ ट्रेनें गुजर गईं जिसका टिकट लेकर यात्री घंटों से इंतजार कर रहे थे। इस दौरान शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस (15022), मऊ प्रयागराज रामबाग मेमू (65131), अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (19166), आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103), छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045), गोरखपुर एक्सप्रेस (19489), काशी एक्सप्रेस (15017) और गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस (15130) के आने जाने की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed