फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drizzle with storm and rain somewhere, temperature dropped by one degree

Mau News: आंधी के साथ बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, एक डिग्री गिरा तापमान

Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with storm and rain somewhere, temperature dropped by one degree
मऊ। बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। दोपहर में धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशान कर दिया। इसी बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई।
विज्ञापन

इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। थोड़ी ही देर बाद धूप छांव होने के चलतेे गर्मी और उमस का पहरा रहा। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। धूप छांव के बीच दोपहर में धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। वहीं बारिश के बाद तेज धूप के चलते गर्मी और उमस होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

तापमान पर नजर डाला जाए तो बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 52 प्रतिशत रही। जबकि 18 किमी की रफ्तार से हवा चही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बा-बार बदलाव होने से लोग पेट दर्द, उल्टी, वायरल बुखार, खांसी, एलर्जी, टाइफाइड, सहित मच्छर जनित बीमारियों से मरीज ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पेट की समस्या से बीमारी ज्यादा बढ़ती है ऐसे में बाहर के खानपान का सेवन करने से बचना चाहिए। ताजे फल, सब्जियां और छाछ का सेवन करने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed