फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drizzle increases farmers' worries, crisis on farming

Mau News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेती किसानी पर संकट

Fri, 12 Apr 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increases farmers' worries, crisis on farming
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार की शाम कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के खेतों में बारिश रूपी आफत बरसी। इससे कटाई मंड़ाई बंद हो गई। मौसम में आए दिन बदलाव के चलते जिले में गेहूं, चना, सरसों सहित विभिन्न फसलों की कटाई, मड़ाई युद्ध स्तर पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाए रहने से धूप छांव बना रहा। इसके बाद भी तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में प्रमुख बाजारों में आवाजाही कम रही। शाम को मौसम में बदलाव दिखा। शाम पांच बजे कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से खेती किसानी पर ग्रहण लग गया। बारिश से खेतों में चल रहा कटाई मड़ाई पर ब्रेक लग गया। किसानों को फसल नुकसान की चिंता खाए जा रही थी। सुबह से ही तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 21 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गत 11 अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। रोजमर्रा के काम करने वाले भी दोपहर में पेड़ के पास छाया देखकर आराम करते नजर आए। बाजारों में गन्ने के जूस, नींबू पानी, बेल का शर्बत आदि की दुकानों पर शीतल पेय का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। दोपहर में बाजारों में आवाजाही कम रही। मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक अधिक तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर को तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी होने पर घर से बाहर निकल भी रहे हैं। लोग टोपी, गमछा के साथ निकल रहे हैं। वहीं महिलाएं चेहरे को ढककर निकल रही हैं। इसके चलते नगर सहित प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय कम आवाजाही रही।
विज्ञापन

कोट

गर्मी से बचाव के लिए नींबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। परेशानी होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल जाकर चिकित्सक से संपर्क करें।तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार,वरिष्ठ फिजिशियन,जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed