फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drizzle in some places and rain in others; no relief from heat and humidity.

Mau News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, गर्मी और उमस से नहीं मिली राहत

Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in some places and rain in others; no relief from heat and humidity.
मंगलवार तड़के कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। दोपहर बाद तक धूप-छांव का दौर जारी रहा। इसी बीच बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मंगलवार को तड़के नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कुछ देर के लिए कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। तड़के से आसमान में घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन

सुबह लगभग आठ बजे तक मौसम सुहावना रहा, लेकिन लगभग नौ बजे के बाद दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। दोपहर बाद तक धूप-छांव का दौर चलता रहा। दोपहर के समय धूप की तीव्रता बढ़ने के साथ सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बार-बार बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

तापमान पर नजर डालें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 73 प्रतिशत रही, जबकि छह किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed