फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Driver injured in collision between truck and pickup

ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक घायल

Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Driver injured in collision between truck and pickup
मऊ। दोहरीघाट के पास सरयू नदी के ऊपर बने पुल पर मंगलवार रात करीब 10 बजे ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप के पलटने से पुल के ऊपर बनी रेलिंग टूट गई। राहगीरों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पिकअप वाहन चालक सूरजपुर से धान की भूसी लादकर गोरखपुर जा रहा था। वह जैसे ही बीच पुल पर पहुंचा कि गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ड्राइवर राजा निवासी दौलतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जाली लगाने की मांग आत्महत्या का केंद्र बन चुका है पुल
मऊ। सरयू नदी के ऊपर बने पुल से कूद कर विगत छह महीने के अंदर 12 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। वाहनों की ठोकर से पुल की पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण उससे गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। पुल पर जाली लगाने की आवाज लोगों ने कई बार उठाई है। लेकिन प्रशासन अथवा सेतु गि को लेकर नगर वासियों ने कई बार शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन आज तक पुल के ऊपर जाली नहीं लगता कि जिसको लेकर नगर वासियों में भारी रोष व्याप्त है लोगों ने मांग किया कि जल्द से जल्द पुल के ऊपर जाली लगाया जाए मांग करने वालों में मोहित जयसवाल, आकाश, संदीप सहित लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed