{"_id":"62361491f0b5cb353b76c5b5","slug":"drenched-with-colors-in-the-midst-of-jogira-sarara-mau-news-vns643899774","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीरा सरारा के बीच रंगों से किया सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीरा सरारा के बीच रंगों से किया सराबोर
विज्ञापन
नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक पर होली खेलने के लिए उमड़ा लोगों का हुजुम।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होली की धूम रही। जोगीरा सराररा के बीच लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सरोबोर कर डाला। इस दौरान जहां लोग अबीर-गुलाल उड़ाते रहे तो वहीं युवकों की टोली फाल्गुनी गीतों पर खूब थिरकी। इस मौके पर राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेलने के साथ ही रामलीला मेला समिति की ओर से सदर चौक पर सामूहिक होली खेली गई। मिर्जाहादीपुरा चौक से होली जुलूूस निकला।
होली पर्व का ज्यादतर उत्साह बच्चों और नौजवानों में नजर आया। गली कूचों में झुंड बनाए खड़े बच्चे और युवा राहगीरों को रंगों से सराबोर कर रहे थे। नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, सहादतपुुरा, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान सहित विभिन्न स्थानों पर होली अपने शबाब पर रही। इन स्थानों पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते रहे तो वहीं अधिकांश युवा फिल्मी और फागुनी गीतों की धुुनों पर डांस कर रहे थे। शाम के समय संस्कृत पाठशाला मोड़ से राधा कृष्ण का जुलूस निकला जो औरंगाबाद तक गया। लोगों ने होली खेलने की पुरातन परपंरा को बखूबी निभाया। मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली का जुलूस निकला। जुलूस में शामिल लोग ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ ओमनाम ध्वजारोहण हुआ। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे पर रंग डाले और अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं लोगों ने शाम को व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित हुए। रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, पलिगढ़, रानीपुर, ब्राह्मणपुरा, काझा सहित विभिन्न इलाकों में होली उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। इंदारा : कसारा, महुआर, अदरी, शाहपुर, अलीनगर, खालिसपुर सहित विभिन्न गांवों में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मूड़ में नजर आ रहा था। होली के गीतों की धुनों पर लोग थिरकते रहे। बच्चों में खासा उत्साह रहा। शाम को एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले और एक दूसरे को होली की बधाइयां दी और पकवान जमकर आनंद लिया। बढुआगोदाम/पिपरीडीह : ताजोपुर, बकवल, डुमरांव, कहिनौर, पिपरीडीह, उस्मानपुर, खरगजेपुर तथा ओंहाइच सहित विभिन्न गांवों में लोगों ने एक दूसरे को रंग व अबीर लगा कर त्योहार की बधाई दिया। सुबह से ही युवा, बच्चे व बुजुर्ग सभी ने रंग-गुलाल का आनंद उठाया। मुुहम्मदाबाद गोहना : क्षेत्र के शहीद चौराहा, आदर्श नगर, बाजार चौक सहित सभी इलाको में लोगों ने होली मनाई। वहीं देर शाम एक दूसरे से मिलकर बधाई देने का सिलसिला रात तक चलता रहा। मधुबन : क्षेत्र के फतहपुर, मर्यादपुर, दुबारी, मूड़ाड़ाड़, सुवाह, सिपाह इलाकों में होली उत्साह से मनाई गई। शाम को लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर अबीर गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। बोझी बाजार: क्षेत्र के मांदी सिपाह, भटमीला, हनुमान नगर और चंद्रापार आदि स्थानों पर होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाते हुुए पर्व की बधाई दी। इसी तरह बडऱांव, कुड़हनी, बेलभद्र पुर, रामपुर, सोहण, टेघना, पिउवाताल और टकटेहुआ रामपुर गांवों में भी लोगों ने रंग गुलाल के साथ होली का आनंद उठाया घोसी : क्षेत्रं में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। युवाओं ने डीजे के साथ होली जुलूस निकाल कर जमकर होली खेली। एसडीएम सुरेश कुमार और सीओ राजीव प्रताप सिंह ने लोगों को शांतिपूर्ण होली के लिए बधाई दी। नगर के बस स्टेशन, बड़ागांव उत्तरी, बड़ागांव पूर्वी, कस्बा खास में युवाओं ने डीजे साउंड के साथ जुलूस निकाला और नृत्य किया। इस दौरान सुनील गुप्ता, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, शकुंतला चौहान ने लोगों को होली की बधाई दी। पकड़ी मोड़ स्थित स्व. पन्नालाल जायसवाल के आवास के पास से फूलों की होली खेली गई। समाजसेवी अरविन्द पाण्डेय, राजेश जायसवाल, सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में निकली फूलों की होली पकड़ी मोड से प्रारंभ होकर बस स्टेशन, हनुमान मंदिर, तहसील, सीताकुंड होते हुए मझवारा मोड़ पहुंची। जहां फूलों की होली खेली गई।। इस दौरान शायर सलमान घोसवी, शायर अबरार आदि ने अपने गीतों से लोगो को एकता, सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में शेख़ हिसामुद्दीन, जियाउद्दीन खान, रणधीर सिंह, राजेश निषाद, सैयद अजहान, फखरे आलम मौजूद रहे।

नगर में होली पर्व पर रंग अबीर गुलाल लगाकर उत्साहित लोग।संवाद- फोटो : MAU

परदहां ब्लाक के बकवल दूरदर्शन रोड पर जगह -जगह हुए गढ्ढे से आवागमन हुआ मुश्किल।संवाद- फोटो : MAU
विज्ञापन