{"_id":"65735c067b7a7b53eb0b75f7","slug":"dowry-murder-case-against-four-including-husband-mau-news-c-295-1-mau1001-6037-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सकरी गली बनी हादसे का बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सकरी गली बनी हादसे का बड़ा कारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित मोहल्ले में हल्दी रस्म के दौरान दीवाल गिरने से पांच की मौत जबकि 16 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सबसे बड़ा कारण करीब साढे तीन फीट की गली और जर्जर दीवार बनी। हल्दी की रस्म पूरा करने के बाद करीब 50 की संख्या में महिला बच्चे व अन्य लोग दूसरी रस्म करने के लिए घर से कुछ दूर स्थित पोखरी पर जा रहे थे। इस दौरान करीब 16 फीट की दीवार अचानक गिर गई। गली इतनी जर्जर थी कि दीवाल गिरने के बाद लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए और किसी को भी वहां से भागने का मौका नहीं मिल सका।
अचानक दीवार गिरने से जो लोग गिरने वाली दीवाल के रेंज से बाहर थे वह सभी लोग बाल बाल बच गए जबकि 20 फीट दीवाल की दूरी में आने वाले लोग ज्यादा घायल और मृतक थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सकरी गली होना हादसे का बड़ा कारण बना। बताया कि हादसे के वक्त किसी को भी वहां से भागने का मौका नहीं मिला अचानक दीवार गिरने से लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए यह भी मौत का कारण बना। जो 16 फीट ऊंची दीवाल गिरी उसके सामने वाले दीवाल भी करें इतनी ही ऊंची थी जिसके कारण लोग दीवाल गिरने से उसका भी सहारा लेने की कोशिश की है और ईंट और ऊंची दीवाल गिरने से इससे भी ज्यादा चोट आई।