फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dowry harassment case filed against husband, mother-in-law and sister-in-law

पति ,सास और ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against husband, mother-in-law and sister-in-law
मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर गांव में ब्याही गई युवती की तहरीर पर पुलिस उसके पति, सास और ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाने के बड़हार बाबू गांव निवासी राम बचन गोंड़ की बेटी ऊषा की शादी सात साल पहले घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर गांव निवासी केदार यादव के बेटे उपेंद्र यादव के साथ हुई थी। ऊषा और उपेंद्र का पांच साल का एक बेटा भी है। उपेंद्र ऊषा को लेकर गोरखपुर जिले के सहजनवा में रहता था। पिछले साल लॉकडाउन में काम बंद हो जाने पर उपेंद्र ऊषा और बेटे को साथ लेकर सहजनवा से अपने गांव सेमरी जमालपुर आ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ऊषा की सास और ननद ने 23 मार्च 2021 को उसके साथ मारपीट की। विवाहिता ने मझवारा पुलिस चौकी को प्रार्थना पत्र दिया। वहां की पुलिस ने कोई कार्रवाई न करते हुए दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराकर घर भेज दिया। कुछ दिन बाद उसका पति ऊषा को लेकर सहजनवा गया और एक व्यक्ति के घर छोड़कर कहीं भाग गया। पति की तलाश करते हुए विवाहिता अपनी ससुराल सेमरी जमालपुर आई लेकिन उसकी सास और ननद ने उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। उसका पति घर पर नहीं मिलता था।
विज्ञापन

17 जून 2021 को फिर विवाहिता अपनी ससुराल गई तो घर वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। तब निराश होकर विवाहिता ने एसपी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने घटना के लगभग दो महीने बाद आरोपी पति उपेंद्र, सास तारा और ननद आकांक्षा के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed