फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dostpura, Fatehpur Tal Narja, now Mahuar's coterie infected

दोस्तपुरा, फतेहपुर ताल नरजा अब महुआर का कोटेदार संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dostpura, Fatehpur Tal Narja, now Mahuar's coterie infected
मऊ। जिले के साथ कोपागंज ब्लाक में कोरोना का ग्राफ लगतार बढ़ता ही जा रहा हैं। इस महामारी के जद में कोपागंज ब्लाक के कोटेदार भी संक्रमित हो रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में ब्लाक के महुवार गांव का कोटेदार भी संक्रमित मिला है। एक सप्ताह में ब्लाक में यह तीसरा कोटेदार हैं जो कि संक्रमित हुआ हैं। इससे पहले दोस्तपुरा तथा फतेहपुर ताल नरजा गांव के कोटेदार संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिपोर्ट में कोपागंज ब्लाक के महुवार निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला, मरीज गांव का कोटेदार हैं। बताया जा रहा मरीज की तबियत खराब होने पर उसके परिजनों ने मऊ नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दो दिन पहले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आया था।बीते बृहस्पतिवार को तबियत खराब होने पर उसका बेटा और उसका भतीजा उसे लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एंटीजेन टेस्ट में वो पॉजिटिव निकला। इसके बाद उसके साथ गए उसके बेटे और भतीजे का भी टेस्ट हुआ, जहां दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को कोटेदार के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। दरअसल कोटेदार के मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती होने पर गांव से 25-30 लोग उससे मिलने पहुंचे थे। वहीं बीते एक सप्ताह के भीतर कोपागंज ब्लाक का यह तीसरा कोटेदार हैं, जो कि कोरोना संक्रमित मिला है। इससे पहले बीते 19 जुलाई को दोस्तपुरा निवासी कोटेदार तथा 20 जुलाई को फतेहपुर ताल नरजा का कोटेदार संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 लोगों की हुई सैंपलिंग
दोहरीघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट की टीम ने शुक्रवार को 70 लोगों को सैंपल लिया। कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपलिंग टीम को मेहनत नहीं करनी पड़ी, लोग खुद टेस्ट कराने पहुंचे। दरअसल बीते दिनों गोरखपुर से आई रिपोर्ट में कस्बे के एक व्यापारी की रिपोर्ट उसकी मौत के बाद पॉजिटिव मिली थी। बताते चले कि व्यापारी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। जो कि अब व्यापारी की रिपोर्ट की जानकारी होने के बाद सैंपल देने के साथ होम क्वारंटीन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed