फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Don't hide the incidents, but share it with the police: SP

घटनाओं को छुपाए नहीं, बलिक पुलिस से करें उसे साझा: एसपी

Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Don't hide the incidents, but share it with the police: SP
पुलिस लाइन में साइबर अपराध पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते एसपी अविनाश पांडेय।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को समस्त स्कूलों/कॉलेजों तथा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधकों के साथ गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमे सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने सभी की समस्याओं को सुुनने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बिंदुओं को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उनके द्वारा मौजूद लोगों को साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाने के साथ उससे बचने के उपाय बताए गए। वहीं इस दौरान बच्चों/विद्यार्थियों के बीच दिनों-दिन आने वाली अनेक समस्याओं आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य अपने अपने स्कूलों में हाई क़्वालिटी सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाने की बात कही। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में होनी वाली कोई ऐसी बात जिसकी सूचना पुलिस को होनी चाहिए, उसे पुलिस को अवगत कराने को कहा। वहीं प्रधानाचार्य/स्कूल प्रबंधक अपने अपने स्कूलों/कॉलेजों में अग्निशमन उपकरण अवश्य रखने के साथ स्कूली वाहनों/ड्रायवरों का फिटनेस समय समय पर चेक कराते रहने के साथ छात्राओं के मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए इसका निस्तारण करवाने की बात कही। इस दौरान जनपद के विभिन्न स्कूल/कॉलेजों से आये 225 प्रबंधक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed