फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dohrighat's Government Veterinary Hospital in a dilapidated state.

Mau News: दोहरीघाट का राजकीय पशु चिकित्सालय बदहाल

Thu, 02 Jul 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dohrighat's Government Veterinary Hospital in a dilapidated state.
बदहाल पड़ा राजकीय पशु अस्पताल।
दोहरीघाट कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय विभागीय उपेक्षा के चलते बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां न तो पशु चिकित्सक के बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही पशुओं के उपचार की समुचित सुविधा।
विज्ञापन

भवन जर्जर होने से आए दिन प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, वहीं बारिश के दिनों में छत से पानी झरने की तरह कमरों में टपकता है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पशुपालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1965 में लाखों रुपये की लागत से पशुपालन विभाग द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया गया था, जिसमें दो कमरे और एक छोटा बरामदा बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी महेश कुमार, दिव्य प्रकाश, सुरेश सोनकर और नरेश गुप्ता ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है। खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि पशुपालन विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed