{"_id":"6099575a8ebc3e8d384baac3","slug":"doctors-were-not-in-the-emergency-patients-expressed-opposition-mau-news-vns5888573196","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में नहीं थे डाक्टर, मरीजों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में नहीं थे डाक्टर, मरीजों ने जताया विरोध
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार की रात ड्यूटी पर डाक्टर के नहीं रहने पर फार्मासिस्ट इलाज करते मिले। यह देख मरीजों ने विरोध जताया। फार्मासिस्ट ने सीएमएस और सीएमओ को मौखिक अवगत कराने के साथ ही वाट्सएप पर लिखित शिकायत की।
सीएमओ तथा सीएमएस से की गई शिकायत में फार्मासिस्ट पीएन सिंह ने कहा है कि रविवार की रात 9 बजे से डॉ. आशुतोष कुमार की ड्यूटी थी। डाक्टर 9.50 तक अस्पताल नहीं पहुंचे। मरीजों ने इसका विरोध किया। जब चिकित्सक के मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका मोबाइल बंद रहा। फार्मासिस्ट ने तत्काल दूसरे चिकित्साधिकारी को भेजने की मांग की थी। इसके बाद भी कोी डाक्टर नहीं भेजा गया। स्थिति यह रही कि फार्मासिस्ट मरीजों को शांत कराते रहे। मामले में फार्मासिस्ट ने सीएमओ और जिलाधिकारी को सूचना दी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुपस्थित थे। संबंधित चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके चलते वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।