फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Doctors are cutting their skin without PPE kit treatment

बिना पीपीई किट के इलाज करने से कन्नी काट रहे हैं चिकित्सक

Mon, 19 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Doctors are cutting their skin without PPE kit treatment
मऊ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख चिकित्सक भी सहम गए हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में बिना पीपीई किट के चिकित्सक इलाज करने से कन्नी काट रहे हैं। उनकी यह चिंता यू ही नहीं है। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और महिला अस्पताल के तीन सुरक्षा गार्ड संक्रमित हो चुके हैं। बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के इलाज विलंब होने से रविवार को एक महिला की मौत भी गई थी।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 172, 17 अप्रैल को 131, 15 अप्रैल को 117, 14 अप्रैल को 151 मरीज मिले थे। नगर क्षेत्र में मिलने वाले मरीजों में अधिकांश की जांच जिला अस्पताल या महिला जिला अस्पताल में की जा रही है लेकिन दोनों अस्पतालों के डाक्टरों को पीपीई किट समेत अन्य सुरक्षा संसाधन नहीं मुहैया कराए गए हैं। इसके चलते डाक्टर बिना पीपीई किट के संदिग्ध मरीजों का उपचार करने से कन्नी काट रहे हैं। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और महिला जिला अस्पताल में तीन सुरक्षागार्ड संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

सैंपलिंग करने, संक्रमितों का इलाज करने, संक्रमितों को अस्पताल में ले जाने वाले और कंटेनमेंट जोन में जाने वाले कर्मचारियों के लिए पीपीई किट का इस्तेेमाल करना आवश्यक है लेकिन इन्हें पीपीई किट नहीं मुहैया कराए गए हैं। इसकी वजह से इन स्वास्थ्यकर्मी तनाव में काम कर रहे हैं। सीएमओ डा.एससी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास पीपीई किट मौजूद है। स्वास्थ्यकर्मियों को क्यों नहीं मिली, इस संबंध में सीएमएस से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed