{"_id":"6713f6ad512f251f880c9836","slug":"doctor-on-backfoot-in-altercation-case-with-ghosi-mp-said-to-withdraw-case-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: घोसी सांसद से कहासुनी मामले में डाक्टर बैकफुट पर, मुकदमा वापस लेने की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: घोसी सांसद से कहासुनी मामले में डाक्टर बैकफुट पर, मुकदमा वापस लेने की कही बात
Sat, 19 Oct 2024 11:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:43 PM IST
सार
घोसी सांसद से हुई बहस के बाद मुकदमा दर्ज कराने वाले डाक्टर बैक फुट पर आ गए हैं। आपको बता दें कि सांसद जिला अस्पताल के स्थलीय निरीक्षण के लिए गए थे उसी दौरान कहासुनी हुई जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई थी इसी बीच डाक्टर का एक वीडियो सामने आया जिसमें मुकदमा वापसी की बात कही गई।
विज्ञापन
सांसद चिकित्सक के बीच बहस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
घोसी सांसद राजीव राय और चिकित्सक के बीच हुई नोक-झोंक मामले में नया मोड़ सामने आया है। सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले डाक्टर ने मुकदमा वापस लेने की बात कही है। बता दें कि जिला अस्पताल में सांसद और डॉ. सौरभ त्रिपाठी के बीच जमकर बहस हुई थी।
विज्ञापन
मामले में चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले को लेकर सपाजनों ने मुकदमा वापस करने की मांग को लेकर शनिवार को ज्ञापन दिया था। दो दिन चलने वाले इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद शनिवार की देर शाम को डॉ. सौरभ त्रिपाठी का मुकदमा वापस लेने के संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
वहीं इस बाबत डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दर्ज मुकदमा वापस लेने को लेकर पुलिस अधिकारियों का अवगत कराया जा चुका है। एसपी मऊ ने बताया कि डॉक्टर द्वारा केस वापस लेने के संबंध में कार्रवाई का मामला संज्ञान में आया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन