{"_id":"6113fc6c8ebc3e7b985a81c9","slug":"doctor-assaulted-for-not-prescribing-medicine-from-outside-mau-news-vns605568143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से दवा न लिखने पर चिकित्सक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से दवा न लिखने पर चिकित्सक से मारपीट
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी सीएचसी में बुधवार को ओपीडी में मरीजों को देख रहे एक चिकित्सक के साथ दो लोगों ने बाहर से दवा न लिखने पर मारपीट की और ओपीडी रजिस्ट्रर फाड़ दिया। इस घटना से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे अस्पताल में करीब एक घंटे तक चिकित्सा व्यवस्था ठप रही। उधर, पीड़ित चिकित्सक ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए घोसी कोतवाली में तहरीर दी है। इस मामले में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के जिलाध्यक्ष डॉ. एके रंजन ने 48 घंटे मेें आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पूरे जिले में ओपीडी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में डॉ. एसके पंकज ने बताया कि वह घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल अफसर के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह रोजाना की भांति सुबह 11 बजे अपने कक्ष चार में मरीजों को देख रहे थे। आरोप लगाया है कि घोसी कोतवाली के पिढवल निवासी तथा सीएचसी के उत्तरी गेट पर मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले व्यक्ति का पुत्र उनके कक्ष में आया और उनसे बाहर से दवा लिखने को लेकर बातचीत करने लगा। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो युवक ने उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों तथा मरीजों के विरोध पर युवक ने अपने पिता को इसकी सूचना दी। आरोप है कि कुछ देर बाद मेडिकल संचालक भी कक्ष में पहुंच गया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की और ओपीडी रजिस्ट्रर फाड़ दिया। तहरीर में उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि मारपीट के दौरान मेडिकल संचालक ने असलहा दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुए इस हमले से सीएचसी में भगदड़ मच गई। मरीजों संग परिजन सीएचसी से बाहर निकल गए। इस घटना से नाराज डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। करीब एक घंटे तक ओपीडी बंद रहने से अस्पताल आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, बाद में केंद्र प्रभारी डॉ. एसएन आर्या के समझाने के बाद कर्मचारियों ने विरोध समाप्त करते हुए ओपीडी शुरू की। उधर, पीड़ित चिकित्सक ने घोसी कोतवाली में पिता-पुत्र को आरोपित करते हुए तहरीर दी। सीओ घोसी नरेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।