फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not use loudspeakers without permission

बिना अनुमति के न लगाएं लाउड स्पीकर

Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Do not use loudspeakers without permission
शहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और साथ में सीओ सिटी - फोटो : MAU
मऊ। शहर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के नेतृत्व में ईद ,परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया आदि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा लाउडस्पीकर के संबंध में दिशा निर्देश देने हेतु धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। आगाह किया गया कि कोई भी बिना अनुमति के धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर न लगाए। आदेश के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई से बचा नहीं जा सकेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर की संख्या के साथ धार्मिक स्थल में लगे लाउडस्पीकर की आवाज भी कम करने की बात कही। साथ ही बिना अनुमति के कोई नया लाउडस्पीकर न लगाने को भी कहा। धर्म गुरुओं से अपील की कि वह लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं और प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं ने लाउडस्पीकर के संबंध में कानून का पालन करने और लोगों को जागरूक करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, एसओ संजय दिवेदी सहित सभी धर्मगुरू शामिल रहे। मधुबन : सीओ उमाशंकर उत्तम एवं थाना प्रभारी सौरभ राय के नेतृत्व में पुलिस ने धर्म गुरुओं को नए नियम के संबंध में अवगत कराया। साथ ही कई धार्मिक स्थलों से बिना अनुमति के बज रहे लाउडस्पीकर को हटवाया भी। सीओ ने कहा कि अब किसी भी जगह बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाए जाने की छूट नहीं होगी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होगा। लाउडस्पीकर की आवाज किसी भी हाल में परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। वरना प्रशासनिक कार्रवाई होगी। उन्होंने इस मामले में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कहा कि जिनके पास लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं है वह अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed