फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not start any new tradition: SDM

किसी नई परंपरा की शुरुआत न करें : एसडीएम

Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Do not start any new tradition: SDM
घोसी कोतवाली के परिसर में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते प्रभारी उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवा
घोसी कोतवाली परिसर में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और ऐसा कोई कार्य न हो जिससे आमजन या धार्मिक भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह ने डीजे संचालकों को नियंत्रित आवाज में डीजे बजाने की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में होलिका दहन के लिए कुल 205 स्थान चिह्नित किए गए हैं। नगर क्षेत्र में होलिका दहन और होली के अवसर पर कुल चार जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान के दौरान अलविदा जुमे की नमाज 45 मस्जिदों और 25 ईदगाहों पर अदा की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, एक्सईएन श्रीप्रकाश, अमिला चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. रामजतन, अरविंद पांडेय, चंद्रशेखर, विनोद राय, खुर्शीद खान, कवल गिरी और मोतीलाल पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed