फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not share financial matter information

वित्तीय मामले की जानकारी न शेयर करें

Wed, 11 May 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Do not share financial matter information
जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर कसारा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।संवाद - फोटो : MAU
इंदारा। पुलिस ने बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर कसारा में छात्र-छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्हें साइबर ठगी से बचने के लिए जानकारी दी गई। बताया गया कि अपने वित्तीय मामलों की जानकारी किसी से भी शेयर न करें। क्षेत्राधिकारी अम्बर कुमार भाष्कर ने कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी शेयर न करें। सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपये मांगने वालों को बिना पहचान किए कोई धनराशि न दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस शेयर न करें। अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा विशेष तौर पर करें। पासवर्ड नियमित रूप से बदलें। टीवी, अखबार, ऑनलाइन के जरिये दिए जाने वाले लोक लुभावने ऑफरों के झांसे में न आएं। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर कॉल करें। इसके पश्चात थाना, बैंक, साइबर सेल को सूचना जरूर दें।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर समर बहादुर और रिसर्च पर्सन क्राइम कॉल शैलेन्द्र कुमार कनौजिया ने बताया कि अभियान के तहत साइबर ठगों से सावधान रहने की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मुख्तार आलम, हरिश्चन्द्र यादव, सर्वेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, वंन्दना पाण्डेय, प्रभात कुमार, अनूप कुमार, टीआई मोहम्मद रुस्तम खां, सुनील कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed