फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not delay in verification of pending applications.

लंबित आवेदनों का सत्यापन में न करे देरी, लाभार्थियो को हर हाल में योजना का लाभ:डीएम

Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Do not delay in verification of pending applications.
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न योजनाओं में लंबित आवेदनों का तत्काल सत्यापन कर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत कुल 25 प्रकरण लंबित है तो समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत 45 आवेदन का तहसील और विकास खंड स्तर पर हो चुका है।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में सत्यापित 254 लाभार्थियों को धनराशि भेजने की कार्रवाई की जा रही है।इसीक्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कुल 22 आवेदन को सत्यापन करने हेतु तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भेजा गया है। वहीं वन स्टाप सेंटर की समीक्षा के दौरान बताया की अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 तक कुल 377 प्रकरण प्राप्त हुए इनमें से 232 पीड़ितों को वन स्टाप सेंटर में आश्रय दिया गया। जबकि बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया कि जनवरी माह में 29 बच्चे आए जिनमें से 27 बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। दो बच्चों को उनके परिवार का पता लगाकर भेजने की कार्रवाई की जानी है। जिलाधिकारी ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों की जानकारी बाल कल्याण समिति से भी साझा करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी सिटी को दिया तो वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन एवं वन स्टाप सेंटर में नियुक्तियों को लेकर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्तियां करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed