फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM-SP took out route march in view of Bakrid

Mau News: डीएम-एसपी ने बकरीद के मद्देनजर निकाला रूट मार्च

Wed, 27 May 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
DM-SP took out route march in view of Bakrid
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर शहीद चौक पहुंचे, जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में शहीद चौक से पूरे कस्बे में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए बकरीद पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का एहसास बना रहा। रूट मार्च में कोतवाल कमलकांत वर्मा, अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed