{"_id":"58050af24f1c1b562c702d94","slug":"dm-reckless-rung-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अफसरों पर डीएम का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अफसरों पर डीएम का डंडा
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
डीएम मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में तैनात सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को बुलाया था। डीएम ने इन मजिस्ट्रेटों को हिदायत दी कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में शामिल करने, मृतक मतदाताओं एवं विवाहिता युवतियों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने के काम को तत्परता से कर रहे हैं अथवा नहीं। बैठक में अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, खाद्यी ग्राम उद्योग अधिकारी जय प्रकाश नरायन, आपूर्ति निरीक्षक ईश्वरी नारायन, सहकारिता निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, नगरपालिका के छठ्ठू राम एवं प्रमोद कुमार अनुपस्थित रहे।
जनपद में 86 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 11 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम ने गैरहाजिर रहने वाले इन मजिस्ट्रेटों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। डीएम ने इसके साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। सभी सेक्टर मजिस्टे्रटों को निर्देश दिया कि सभी बीएलओ 22 व 23 अक्तूबर को अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता पंजीकरण का कार्य कराएंगे। शेष दिनों में घर-घर जा कर नये मतदाताओं के नाम सम्मिलित करायेंगे। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी बीएलओ अपना-अपना रजिस्टर बना लें। जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अपना हस्ताक्षर अवश्य करेंगे। इन रजिस्टरों का सत्यापन जिलाधिकारी स्वयं करेंगे। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर ई पिक रेसियो ठीक करा लें। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर गांव के संभ्रांत व्यक्तियों तथा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर लें। इन बैठकों की फोटोग्राफी भी कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक आशुतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।