फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM raided the warehouse of pulses, maida, seized

डीएम ने दाल, मैदा के गोदाम पर मारा छापा, सीज

Tue, 17 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
DM raided the warehouse of pulses, maida, seized
मऊ शासन की तरफ से फरमान जारी करने के बाद भी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री मिलती नजर नहीं आ रही है। नगर सहित जिले के कई दुुकानदार मिलावटी तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री का पैकेट धड़ल्ले से बेच रहे हैं। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को टीम के साथ बलिया मोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। दाल एवं वैधता तिथि समाप्त मैदा पाया गया। जिलाधिकारी ने तत्काल गोदाम को सीज करते हुए गोदाम के प्रोपराइटर के विरुद्ध सुंसगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने टीम के साथ नगर के बलिया मोड़ स्थित आनंद कुमार पीयूष कुमार के दाल एवं मैदा के गोदाम पर छापेमारी किया। (मिस ब्रांडिंग) दाल एवं वैधता तिथि समाप्त मैदा पाया गया। जिसमें अरहर की दाल कुल 1.54 एमटी, चना दाल 1.26 एमटी एवं 6.05 एमटी मैदा था। जिलाधिकारी ने तत्काल गोदाम को सीज करते हुए आनंद कुमार पीयूष कुमार के विरूद्ध सुंसगत घाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। अमित सिंह बंसल ने बतायाकि जनपद में किसी प्रकार के अवैध कार्यो का संचालन पाए जाने पर कठोर से कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कोई भी अवैध गतिविधि, व्यापार आदि किसी भी दशा मे जनपद में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। कार्यवाही के दौरान मौके पर विपुल सिन्हा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एसके त्रिपाठी अभिहित अधिकरी खाद्य सुरक्षा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed