फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM provided tricycle to Divyang within 30 minutes

डीएम ने दिव्यांग को 30 मिनट के अंदर उपलब्ध कराया ट्राइसाइकिल

Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM provided tricycle to Divyang within 30 minutes
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल बुधवार को जनसुनवाई के समय एक-एक करके लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा था कि एक दिव्यांग व्यक्ति ने ट्राईसाइकिल की मांग की। जिलाधिकारी ने अवलोकन करने के बाद 30 मिनट के अंदर दिव्यांग को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की तरफ से जनसुनवाई के दौरान मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खैराबाद निवासी दिव्यांग मुमताज अहमद पुत्र स्व. बलीजान ने प्रार्थना पत्र दिया। पत्र में जिलाधिकारी से बताया कि पैर से दिव्यांग हूं। जिससे मुझे कही आने-जाने में विभिन्न प्रकार की समस्या होती है। इसलिए मुझे ट्राईसाइकिल की आवश्यकता है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल 30 मिनट के अंदर दिव्यांग व्यक्ति को ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के असहाय, सुविधाविहीन एवं कमजोर वित्तीय स्थिति वाले दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास एवं उनके लाभ और सहायता के लिए शासन द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाओं को उन तक पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांगों के लिए जो भी सुविधाएं आती हैं। उन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन सदैव तैयार है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed