फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inaugurates diversification scheme by planting sandalwood plant

डीएम ने चंदन का पौधा लगाकर किया विविधीकरण योजना का शुभारंभ

Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM inaugurates diversification scheme by planting sandalwood plant
मऊ। केंद्र सरकार की तरफ से स्वदेशी अपनाओ और अपने गांव में रोजगार पाओ के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन तथा लिटिल फ्लावर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने चंदन का पौधा रोपण कर विविधीकरण योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के परियोजना समन्यवक मुनीब कुमार ने बताया कि कृषि विविधीकरण योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा में किसान गोष्ठी के माध्यम से कृषि, पशुपालन स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किसानों, प्रवासी श्रमिकों,बेरोजगारों को करोना महामारी से बचाव और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएगा। प्रशिक्षित लोगों को उद्योग लगाने एवं उत्पादित सामग्रियों का व्यापार करने, स्कूल कालेजों में उक्त का संचालन करने में सहयोग किया जाएगा। कुटीर उद्योग द्वारा उत्पादित उत्पादों को राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित केंद्रों पर बिक्री भी किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कुटीर उद्योगों से उत्पादित या सहयोगी कंपनियों का उत्पादन करता है तो उसे भारतीय जीवन बीमा निगम का ब्रांड, कैशलेस मेडिक्लेम ,प्रधानमंत्री की श्रम योगी पेंशन ,अटल पेंशन योजना जैसी अन्य सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी । इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ अर्पित कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि चंदन, नीम,तुलसी, एलोवेरा आदि औषधीय पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर उप निदेशक एमएल केडिया, प्रधानाचार्य पी एल जैसी, सिटी ब्रांच के प्रिंसिपल सरिता केडिया, कौशल राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के बिहार प्रभारी डीके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed