फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM hoisted the tricolor in the police line

पुलिस लाइन में डीएम ने फहराया तिरंगा

Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM hoisted the tricolor in the police line
मऊ। राष्ट्रीय पर्व 73वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित समस्त थानों पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड स्थल पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरुण कुमार ने झंडारोहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि लंबे संघर्ष एवं अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली। परेड के प्रथम कमांडर नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन, द्वितीय कमांडर रमाकांत पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मऊ व तृतीय कमांडर उदयराम तिवारी को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ परेड में प्रथम स्थान अर्जित करने वाली टोली-1 के कमांडर उनि अब्दुल वाहिद, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली टोली-2 के कमांडर नीरज कुमार यादव, तृतीय स्थान अर्जित करने वाली टोली-6 की कमांडर उनि कंचन मौर्या को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उनि उदयराम तिवारी को सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उप्र का प्रशंसा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी अमर सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेश चंद्र यादव, रमेश कुमार शर्मा एवं आरक्षी चालक अजय कुमार को सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। यूपी-112 आपात सेवा प्रबंधन प्रणाली के उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम के लिए जनपद के कर्मियों को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 उप्र द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी कमांडर अरुण यादव, कमांडर सुशील यादव, होमगार्ड पायलट राजेश यादव, होमगार्ड पायलट मुसाफिर यादव, होमगार्ड पायलट रामनरेश यादव तथा पुलिस उपाधीक्षक धंनजय मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद उनि एसएन यादव प्रभारी स्वाट टीम, उनि अमित मिश्रा थानाध्यक्ष चिरैयाकोट, उनि सविन्द्र राय पीआरओ पुलिस अधीक्षक, मुख्यआरक्षी राहुल यादव, सीसीटीएनएस, आरक्षी संजय सिंह, बृजेश मौर्या सर्विलांस सेल, आरक्षी अजीत सिंह पटेल, विशाल सिंह मीडिया सेल, आरक्षी सुशील यादव, संजीव सिंह एसओजी टीम, आरक्षी अमरनाथ मौर्या स्वाट टीम, आरक्षी शैलेंद्र कन्नौजिया साइबर सेल एवं आरक्षी वरुण यादव कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed