फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM flagged off the Tiranga Yatra

Mau News: डीएम ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Thu, 15 Aug 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
DM flagged off the Tiranga Yatra
मऊ। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाला। डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से गाजीपुर तिराहे तक निकाली गई।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा रैली में विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस तिरंगा यात्रा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित कई खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बच्चों और अध्यापकों को वितरित किए 325 तिरंगे
मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी ने बुधवार को हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखी के बच्चों एवं अध्यापकों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों को अभियान के प्रति जागरूक कर उनको अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों और अध्यापकों के बीच 325 तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रभारी डा. विनय कुमार सिंह और वैज्ञानिक डा. अंगद तथा जितेंद्र कुशवाहा, डा. हिमांशु राय, आलो, रितांजय सिंह, दीपक व सुनील कुमार सहित विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed