फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM angry over putting positive patients in railway isolation coach

पॉजिटिव मरीजों को रेलवे आइसोलेशन कोच में रखने से डीएम नाराज

Tue, 07 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM angry over putting positive patients in railway isolation coach
मऊ। बिना जानकारी के रेलवे आइसोलेशन वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखे जाने की जानकारी होन पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी सिंह को फटकार लगाई। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा। बोले जब मरीजों को रखने की व्यवस्था मौजूद है तो फिर उन्हें क्यों रेलवे आईसोलेशन कोच में रखा गया। डीएम के हस्तक्षेप पर सीएमओ ने रातो रात कोच में रखे गए सभी 27 पॉजिटिव मरीजों को तत्काल कोपागंज स्थित बाबू आयुर्वेदिक अस्पताल में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन

बताते चले जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए परदहां ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद सीएचसी को एल-1 कोविड अस्पताल घोषित किया गया था। सोमवार को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 77 थी, इसके चलते चालीस बेड का कोविड अस्पताल भर गया। इस पर सीएमओ ने जिलाधिकारी को सूचना दिए बिना ही 37 मरीजों को रेलवे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। देर रात जिलाधिकारी को इस बात की जानकारी हुई। इस पर डीएम ने सीएमओ से पूछताछ किया। साथ ही सूचना सही मिलने पर उन्हे जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सीएमओ से जबाब तलब किया गया है। साथ ही जारी वीडियों में फैली गंदगी की जांच कराने के लिए कमेटी गठित की गई है। सीएमओ ने बताया कि रात में सभी मरीजों को रेलवे आइसोलेशन वार्ड से निकालकर उन्हें बाबू आयुर्वेदिक कालेज कोपागंज में शिफ्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed